Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

पथरगामा में हर कर्मचारी जागेगा अपना अधिकार मांगेगा स्लोगन के साथ प्रखंड कार्यकरिणी का हुआ पुर्नगठन // LIVE NEWS24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
न्यूज़ डेस्क : मंगलवार को एन जी +2 उच्च विद्यालय, पथरगामा में झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एम्प्लॉई फेडरेशन (झारोटेफ) के गोड्डा जिला इकाई द्वारा द्वितीय चरण में 'हर कर्मचारी जागेगा अपना अधिकार मांगेगा' थीम के तहत कर्मचारी चेतना जागरण सह प्रखंड कार्यकारिणी पुनर्गठन कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य सह जिला संयुक्त सचिव आशुतोष पाण्डेय के अध्यक्षता में अयोजित की गई। प्रखण्ड कार्यकारिणी पुर्नगठन हेतु जिला संयुक्त सचिव आशुतोष पाण्डेय एवम् जिला उपाध्यक्ष रीतेश रंजन चुनाव पर्यवेक्षक की भूमिका में रहे जबकि झरोटेफ के गोड्डा जिला अध्यक्ष डॉ. सुमन कुमार, जिला सचिव सुभाष चन्द्र, जिला कोषाध्यक्ष विद्यानंद प्रसाद एवं डॉ. महानंद यादव ने सभा को संबोधित करते हुए चार्टर ऑफ डिमांड को हर हाल में पूरा करने के संकल्प को दोहराया। जिला मीडिया प्रभारी राजीव साह ने बताया कि कर्मचारी चेतना जागरण सभा के उपरांत सर्वसम्मति से नचिकेता कुमार पथरगामा प्रखण्ड कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष, सुनित कुमार हेंब्रम  प्रखंड सचिव, सुदर्शन कुमार प्रखंड कोषाध्यक्ष, मनोज कुमार मंडल, सुनीता कुमारी, अनुज कुमार झा प्रखंड उपाध्यक्ष, रंजीत कुमार, अनुरंजन हेंब्रम, मिली कुमारी संयुक्त सचिव जबकि राजेंद्र प्रसाद, मो हसीब सदस्य चुने गए। मौके पर मो जहीर, खगेंद्र महतो, सन्नी भारती, हेमलाल मुर्मू सहित दर्जनों शिक्षक एवं अन्य विभाग के कर्मी मौजूद थे।