Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

दहेज में नहीं मिली बुलेट बाइक तो नवविवाहित कि हत्या ससुराल वाले फरार। // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।


संवाददाता -निरंजन कुमार, गया 
दहेज में नहीं मिली बुलेट बाइक तो नवविवाहित कि हत्या। ससुराल वालें फरार। दहेज में बुलेट बाइक नहीं मिलने के कारण तीन माह पूर्व व्याही गई एक महिला कि ससुराल वाले ने हत्या कर दी। यह घटना धंगाई थाना क्षेत्र के नैका टोला रेबदा का है। मृतका के पिता सिंधुगढ थाना क्षेत्र के मटगड़हा निवासी कृष्णा यादव के 19 वर्षीय पुत्री प्रिती कुमारी की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। मृतका के पिता ने बताया कि तीन माह पूर्व 11 मार्च 2024 को गुड्डू कुमार पिता रामपति यादव ग्राम नैका टोला रेबदा थाना धंगाई जिला गया से शादी हुई थी। मृतका के पिता ने बताया कि गुड्डू एवं उनके परिवार हमेशा बुलेट मांगते थे। नहीं देने के कारण से मेरी बेटी कि हत्या कर दिया। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। दहेज हत्या का आरोप:प्रिती की शादी तीन महीने पहले ही धूमधाम से हिंदू रीति रिवाज के साथ गुड्डू से हुई थी। वहीं घटना के बाद गुड्डू और उनके परिजन घर छोड़कर फरार हैं।

महिला के साथ अन्याय चिंता का विषय:प्रिती कुमारी की मौत ने एक बार फिर साबित किया है कि दहेज प्रथा के कारण महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. शादी के बाद से ही प्रिती को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। जो अंततः उसकी मौत का कारण बना। दोषियों को सजा दिलाने के लिए प्रिती के परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं