Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

गया में बस पलट जाने से 50 की संख्या में यात्री घायल, एंबुलेंस से घायल यात्री को अस्पताल ले जाया गया // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।


संवदादाता- निरंजन कुमार ,गया
गया - बिहार के गया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बस पलटी खाने जाने से 50 की संख्या में यात्री घायल हो जाने की मामला प्रकाश में आया है। मामला गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र के ग्राम हिच्छापुर में एक बस जिसका रजिस्ट्रेशन संख्या BR-02D-5785 है वह पलट गया है। जिसमें सवार 30 लोगों के घायल होने की प्रारंभिक सूचना थी। बाद में यह संख्या 50 के आसपास पहुंच गई है। सभी घायलों को इलाज हेतु अस्पताल ले जाया जा रहा है।  मौके पर एम्बुलेंस और पुलिस पहुंच गई है। कुछ लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और कुछ लोगों को अनुमंडल अस्पताल टिकारी में भर्ती कराया गया है। घटना में किसी के हताहत की अबतक सूचना नहीं है। घटना किस कारण हुई यह भी पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों की सहायता प्रशासन को मिल रही है।