Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

ओडिशा रेल हादसे में अबतक बिहार के 11 यात्रियों की मौत की पुष्टि, 54 यात्रियों की नहीं मिल रही कोई खोज खबर // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।


संवाददाता- निरंजन कुमार, गया 
डेस्क : ओडिशा के बालासोर रेल हादसे में अबतक बिहार के 11 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, प्रदेश के 54 रेल यात्रियों के लापता होने की सूचना है। ये विभिन्न जिलों के रहने वाले हैं। ओडिशा के विभिन्न अस्पतालों में प्रदेश के 66 घायल लोगों का इलाज चल रहा है। राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग ने बीते रविवार शाम बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी है।
मरने वालों में मधुबनी के चार, पूर्वी चंपारण के तीन, पूर्णिया के दो, मुजफ्फरपुर व नवादा के एक-एक यात्री हैं। मधुबनी के तीन, मुजफ्फरपुर तथा नवादा के एक-एक, पूर्वी चंपारण के दो व्यक्ति यानी कुल सात मृतकों का शव उनके परिजनों को सौंपा जा चुका है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बिहार से गई अधिकारियों की टीम रविवार शाम को वहां पहुंच गई। आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि ओडिशा के कंट्रोल रूम से समन्वय कर लापता व्यक्तियों की खोज जारी है। बालासोर गई टीम भी मदद कर रही है। घायलों को स्वस्थ पर घर पहुंचाया जाएगा।